गढ़वा, जनवरी 20 -- रंका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अगले 24 जनवरी को मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का पंजीकरण 22 जनवरी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक मरीज सुबह नौ से दोपहर 3 बजे तक सीएचसी में आकर 22 जनवरी तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत मरीजों का ऑपरेशन और मोतियाबिंद जांच 24 जनवरी को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...