गढ़वा, मार्च 2 -- रंका। अनुमंडल मुख्यालय के थाना मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर का छठा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। यजमान की भूमिका अजय प्रसाद गुप्ता और उनकी धर्म पत्नी रहे। आचार्य भोला पांडेय के मार्गदर्शन में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बड़ा तालाब पहुंचकर कलश में जल लिया। शोभा यात्रा सह कलश यात्रा में दुर्गा मंदिर स्थापना व पूजा समिति के संरक्षक श्याम सुंदर प्रसाद , रंका कला पंचायत की पूर्व मुखिया महिमा गुप्ता, अध्यक्ष दीपक सोनी, उपाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव मनीष चौधरी, मनोज निराला सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.