लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण करने वाले रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। परिचित होने की वजह से आरोपित अक्सर पीड़िता के घर आता था। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि बहराइच निवासी किशोरी परिवार के साथ गोमतीनगर विस्तार में रहती है। करीब छह माह से पहले रिश्तेदार प्रमोद कुमार घर आया था। जो घूमाने के बहाने से किशोरी को ले गया। इस दौरान आरोपित ने किशोरी से दुराचार किया। शिकायत करने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। छह माह से लगातार यौन शोषण होने से किशोरी गर्भवती हो गई। बेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिवार को पता चला। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही टीम बना कर आरोपित प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपित एक चैनल में काम करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.