कौशाम्बी, दिसम्बर 4 -- प्रेम जाल में फंसाकर महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक किशोरी का पड़ोसी किशोर ने यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर आरोपी की बहन ने उसका गर्भपात करा दिया। बाद में शादी का रिश्ता तय होने पर आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल कर दी। इससे रिश्ता टूट गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियोंं की तलाश शुरू कर दी है। महेवाघाट क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर उसने किशोरी का लगातार चार सालों तक यौन शोषण किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर पेशे से प्राइवेट नर्स का काम करने वाली आरोपी की बहन ने अपने अस्पताल ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। महिला के मुताबिक बेटी के साथ इतना कुछ हाेने की जानकारी होने के ...