रांची, नवम्बर 28 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया पुलिस ने गुरुवार को यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे आरोपी 23 वर्षीय हाशिम अंसारी कोकदोरो निवासी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि पिठोरिया थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने हाशिम अंसारी पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। सूचना मिलने पुलिस ने उसे धर दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...