बगहा, दिसम्बर 27 -- नरकटियागंज। शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक कुंडीलपुर बरगजवा गांव निवासी धीरज कुमार उर्फ रविरंजन कुमार है। मामले में शिकारपुर थाने के एक गांव की लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शौषण किया। जब भी वह शादी की बात करती थी तो वह टाल मटोल कर देता था। इधर जब लड़की के परिजनों को जानकारी मिली तो वे लोग शादी का प्रस्ताव लेकर युवक के घर गए। लेकिन युवक ने शादी से इंकार कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...