पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर। इप्टा के संस्कृतिक पाठशाला की 75वीं कड़ी में यौन दुराचार की समस्या और समाधान विषय पर संवाद करते हुए इस सामाजिक बुराई को समझने का प्रयास किया। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह ने कहा कि इस समस्या का समाधान सिर्फ पुलिस और न्यायालय के पास नहीं है। यौन दुराचारी को कड़ा दंड दे देने से समाधान नहीं निकल सकता। समाज को आगे आना होगा। संवाद की अध्यक्षता इप्टा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह एवं ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। विषय प्रवेश प्रेम प्रकाश ने कराया। गोविंद प्रसाद, मनीष कुमार, कुलदीप राम ने भी विचारों को रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...