वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। देश में बढ़ रहीं यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर 'अस्सी' फिल्म का कथानक केंद्रित है। तापसी पन्नू अभिनीत और अनुभव सिन्हा निर्देशित टी-सिरीज की यह फिल्म 20 फरवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह बातें फिल्म के अभिनेता जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा ने शनिवार को सिगरा स्थित आईपी मॉल में पत्रकारों से कहीं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता वाराणसी पहुंचे थे। जीशान अय्यूब ने कहा कि देश भर में प्रतिदिन औसतन 80 यौन उत्पीड़न और यौन हिंसा से जुड़ी घटनाएं होती हैं। इसी को आधार बनाते हुए फिल्म का कथानक बुना गया है। प्रभावी संवाद और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता से भरे संदेश इस फिल्म के मजबूत पक्ष हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...