जहानाबाद, जनवरी 29 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर अरवल की मनो-सामाजिक परामर्शी प्रिया कुमारी एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की वितीय साक्षरता विशेषज्ञ कविता सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को बालिका एवं महिला के सुरक्षा, संरक्षा व सशक्तीकरण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कई योजना की जानकारी दी। सरकार के द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत छात्राओं को जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, शक्ति सदन, चाइल्ड हेल्पलाइ...