मोतिहारी, फरवरी 19 -- मोतिहारी, हिप्र.। महिला व बाल विकास निगम पटना के निर्देश पर बुधवार को राजेंद्र सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध व निवारण अधिनियम, विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थलों पर सुरक्षित वातावरण बनाना व अधिनियम के प्रावधानों से पदाधिकारियों को अवगत कराना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम सौरभ जोरवाल, डीएलएसए के सचिव नितिन त्रिपाठी, नगर आयुक्त आशीष कुमार,एडीएम लोक शिकायत शैलेन्द्र भारती, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश आदि उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातारण उपलब्ध कराने के लिये सभी सरकारी व निजी संस्थाओं की जवाबदेही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...