संभल, दिसम्बर 16 -- नरौली के कुंवर कंचन सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत भारत कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार शर्मा ने सभी स्वयं सेवकों को आत्मनिर्भर बनने का सन्देश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा ने सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को समाज में बुराईयों से अपने आपको बचाते हुए कैसे आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है. और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं के बारे में बताया ।राष्ट्रीय सेवा योजना सहायक कार्यक्रम अधिकारी धन सिंह ने बताया कि स्वयं सेवक व स्वयं सेविकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये अपने माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग से आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर आयुषी शर्मा, मानसी गर्...