अल्मोड़ा, दिसम्बर 9 -- भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में मंगलवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यशाला हुई। सुधा संगठन की सलाहकार व महिला कल्याण संस्था की संरक्षक मीता उपाध्यान ने यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका आदि के बारे में बताया। यहां संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त, डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ, डॉ. कृष्ण कान्त मिश्रा, डॉ. अनुराधा भारतीय, डॉ. कुशाग्रा जोशी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...