फिरोजाबाद, मई 26 -- नारायण डिग्री कॉलेज में एमएससी की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस जल्द ही आरोपी शिक्षक से मामले में पूछताछ करेगी। आरोपी विभागाध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य के समक्ष अपने बयान दर्ज करा चुके हैं, लेकिन शिक्षक के कॉलेज में आने के बाद अभी तक पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किए हैं। महाविद्यालय की एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने जंतु विभाग के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक गुमनाम पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन से शिकायत की थी। इसकी पुलिस ने जांच करते हुए पीड़ित छात्राओ से गुप्त रूप से आकर बयान दर्ज कराने का मौका देते हुए नोटिस भी चस्पा किया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कोई छात्रा पुलिस एवं कॉलेज प्रशासन के समक्ष पेश नहीं हुई। डीआईओएस ने भी मामले की जांच की। इधर आरोपों के बाद विभागाध्यक्ष कई दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.