पिथौरागढ़, नवम्बर 30 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएमओ कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने कर्मियों को यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में जानकारी दी । बताया कि यह एक्ट महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए बनाया गया है। इस दौरान सीएमओ डॉ.एसएस नबियाल,नोडल अधिकारी डॉ.ललित भट्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...