रांची, जनवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा निवासी अनिल कुमार से साइबर ठगों ने योनो ऐप अपडेट का झांसा देकर उनके खाते से 6.49 लाख रुपए की ठगी कर ली। अनिल कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित अनिल ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी की शाम वे अपने एसबीआई योनो ऐप से खाता बैलेंस चेक कर रहे थे। इसी दौरान ऐप पर अपडेट का संदेश आया। अपडेट प्रक्रिया के दौरान उनसे नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड और आधार संख्या मांगी गई। जब अंतिम रूप से सीआईएफ नंबर मांगा गया तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत ऐप बंद कर दिया। इसके बाद जब वे मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए और ऑनलाइन भुगतान किया, तो भुगतान के पश्चात योनो ऐप से खाता विवरण चेक करने पर खाता संदिग्ध गतिविधि बताकर लॉक दिखाया गया। बाद में गूगल पे के माध्यम से खाता जांच करने पर पता चला कि ख...