रांची, जुलाई 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की तोरपा शाखा प्राप्त की योनो ई-शील्ड इंस्टा बीमा योजना ने बिंदु केरकेट्टा की जिंदगी बदल दी। बैक की तोरपा शाख द्वारा महिला बिंदु केरकेट्टा को योनो ई-शील्ड इंस्टा बीमा योजना के तहत वित्तीय सुरक्षा प्रदान की गई। बीमा क्लेम के तहत इस महिला को 14.88 लाख रुपये दिए गये। शुक्रवार को एसबीआई तोरपा शाखा में उसे चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक अमित तरुण मिंज ने बताया कि गुलशन कंडुलना नामक ग्राहक ने एसबीआई से लोन लेते समय इस बीमा योजना का विकल्प चुना था। उनके निधन के पश्चात, बैंक द्वारा उनके परिवार को 14.88 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। मौके पर फील्ड ऑफिसर काशी तिग्गा, कुमुदनी कुजूर, सुमन लकड़ा, रूपेश पाढ़ी के अलावा बैंक के ग्राहक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.