काशीपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार को मंडी निदेशालय पहुंचे जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकार वार्ता के दौरान विकसित भारत-जी राम जी योजना की विशेषताओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि योजना से कांग्रेस को परेशान है, जबकि जनता को फायदा है। मंडी परिषद के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा देगी। योजना के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों का एकीकरण किया गया है। गांवों में होने वाले सभी विकास कार्य विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक पर एकत्रित होंगे, जिससे कार्यों में दोहराव समाप्त होगा, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा और पारदर्शि...