गढ़वा, जनवरी 10 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत डंडई पंचायत में पीएम आवास योजना के 66 लाभुकों ने अबतक काम भी नहीं शुरू किया है। योजना मद में पहले किस्त की राशि Rs.30 हजार उनके खाते में भुगतान कर दिया गया है। लाभुकों के खाते में राशि का भुगतान एक साल पहले ही किया गया था। मामले में बीडीओ देवलाल करमाली ने 66 लाभुकों की सूची मुखिया धनवंती देवी और पंचायत सचिव नरेश ठाकुर को देकर अविलंब काम शुरू कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने उन्हें डोर टू डोर लाभुकों से संपर्क कर हफ्ते भर के अंदर निर्माण शुरू कर प्लिंथ लेवल तक काम पूरा कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने चेतावनी दी है कि अगर आवास निर्माण का काम शुरू नहीं किया जाता है तो संबंधित लाभुकों के खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। उधर मुखिया ने कहा कि बीडीओ की ओर से आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुक...