गया, फरवरी 5 -- केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को नया नाम जी राम जी (ग्रामीण) से लाई जा रही योजना कार्य शुरू करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। पीओ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी व पलायन की समस्या पर अंकुश लगाने के उदेश्य से केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को परदर्शी तरीके से लागू की गई है। इसकी शुरूआत अप्रैल माह से होगी। इसके सफल क्रियांवयन को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही है। मनरेगा के इस नए स्वरूप को वार्ड स्तर पर दीवार लेखन व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। पीओ ने बताया कि केवल वही योजनाएं लागू की जाएंगी जिनका सरकारी पोर्टल पर इंट्री होगा। इससे योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और वास्तविक लाभुकों को सीधे लाभ मिल सकेगा।...