लोहरदगा, दिसम्बर 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र से योजना के नाम पर ठगी मामले में कयूम अंसारी नामक एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल। उक्त मामला लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से योजना का लाभ दिलाने तथा वृद्धा पेंशन स्वीकृत कराने के मामले में लाखों की ठगी का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया था। जिसके आलोक में सेन्हा थाना कांड संख्या 86/25 दर्ज कर पुलिस कारवाई के दौरान युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बताया जाता है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा निवासी बसारत अंसारी के 38 वर्षीय पुत्र कयूम अंसारी द्वारा 20 से 25 ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दो हजार पांच हजार से लेकर लाखों लाख की ठगी का मामला उजागर हुआ। ठगी के शिकार में किसान वर्ग से लेकर दिव्यांग, विधवा,वृद्धा सहित अन्य लोग शामिल है।...