चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बैंक अकाउंट में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंचने पर प्रखंड की हजारों महिलाएं परेशान हैं। सरकार ने एक मुस्त तीन माह की राशि 7500 रुपये होली से पहले डाला है। होली के बाद जैसे ही कार्यालय सोमवार को खुला तो मंईयां योजना के लाभुक आधार नंबर, मोबाइल नंबर तथा बैंक अकाउंट नम्बर लेकर अंचल कार्यालय पहुंची और ऑपरेटर को कम्प्यूटर में जांच करना शुरु किया। कार्यालय में भारी संख्या में महिलाओं का आना-जाना दिन भर चलता रहा। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर भी मंईयां को जबाब देते थक गए। लाभुकों में बेसब्री इसलिए है कि कुछ लाभुकों के खाते में होली से पहले ही उनके बैंक अकाउंट में 7500 आ गये हैं। जिन महिलाओं की राशि नहीं आई है उनके मन में विभिन्न् तरह के सवाल उठा रहा है। क्योंकि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.