बस्ती, दिसम्बर 27 -- बस्ती। मातृत्व वंदन योजना के तहत महिला को लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने टोलफ्री व पोर्टल पर घूस दिए रुपये का स्क्रीन शॉट लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पोर्टल पर शिकायत होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। बाल विकास परियोजना गौर क्षेत्र के बभनगांवा कला गांव निवासी आकाश चौरसिया पुत्र मुन्नाराम चौरसिया ने ऑनलाइन शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी गर्भवती थीं। बीते 27 नवंबर को वह बाल विकास परियोजना कार्यालय गौर गए और आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बताए फॉर्म को भरकर तैनात कर्मचारी को दे दिया। कर्मचारी ने बताया कि गर्भ के दौरान 3000 रुपये और प्रसव के बाद 3000 रुपये मिलेगा। कर्मचारी ने ऑनलाइन 200 लिया और प्रसव बाद 200 रुपये और लेने की बात कही। बीते 14 दिसंबर को डिलीवरी हुई। बाल वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.