उरई, फरवरी 12 -- उरई। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के आह्वान पर ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने चार लेबर कोड और मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित 13 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम न्यायिक को सौंप श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की। राष्ट्रीय परिषद काउंसिल के सदस्य राम सिंह चौधरी ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा पारित किए गए चार श्रम संहिताएं मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। मनरेगा का नाम बदलने को भी जनविरोधी कदम बता वापस लेने की मांग की। इस दौरान राजीव कुशवाहा, रमेश चंद्र, मुकेश कुमार,मलखान सिंह, नरेंद्र श्रीवास,रघुवीर सिंह, हरी बाबू, राजाराम, कृष्णपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.