सिमडेगा, जनवरी 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा के दिशा-निर्देश पर गांधी मैदान स्थित गांधी स्मारक स्थल के समीप एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मल्यार्पण के साथ शुरु हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर जोसिमा खाखा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा का नाम बदलने की मंशा को गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार योजनाओं का नाम नहीं अपनी नियत बदले। मनरेगा का नाम बदलना कोई प्रशासनिक सुधार नहीं है बल्कि यह इतिहास, संविधान और सामाजिक न्याय की सोच को मिटाने की साजिश है। सरकार का ध्यान मजदूरी भुगतान में सुधार, काम के अवसर बढ...