बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका बलरामपुर में रविवार को कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा को सभासदों ने स्मृति चिन्ह देकर व माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि बलरामपुर जिले को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है। बलरामपुर नगर को आदर्श शहर बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी के साथ किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहने पाए इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सभासद संजय मिश्र ने कहा कि भाजपा संगठन में रवि मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाकर युवा वर्ग पर विशेष जोर दिया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पार्टी में अधिक से अधिक संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.