समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- रोसड़ा। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उषा देवी ने की।संचालन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नुनु प्रसाद झा ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अटल जी द्वारा दिए गए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के नारे को याद करते हुए किसानों के विकास में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। बीएओ राजकुमार ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जय अनुसंधान के संदेश के तहत किसानों को आधुनिक एवं नई कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती की पैदाव...