सराईकेला, दिसम्बर 5 -- सरायकेला, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा है कि योजनाओं व किसानों के चयन की समस्त प्रक्रिया नियमानुसार एवं निष्पक्ष रूप से पूरी करें। इसके लिए सभी प्रखंडों से प्राप्त प्रस्तावों और सूची का परीक्षण और सत्यापन करें। वह गुरुवार को भूमि संरक्षण योजनाओं के चयन से संबंधित समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कृषि यंत्र, तालाब निर्माण, जीर्णोद्धार समेत विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार योजनाओं के संदर्भ में कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रखंडों से प्राप्त अनुशंसा का परीक्षण कर लक्ष्य के अनुरूप तैयार प्राथमिकता सूची को स्वीकृत करें। वहीं, जिन लाभुकों को पूर्व में योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल कर लाभ दें। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.