बेगुसराय, फरवरी 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत योजनाओं एवं साथ निश्चय पार्ट - 2 एवं 3 के कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में की गई। इसमें सात निश्चय-2 अंतर्गत महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्रक्रियाधीन योजनाओं, लंबित कार्यों एवं निविदा संबंधी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। बैठक में बताया गया कि जिले में इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के तहत 17,482 तथा स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत 30,042 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इससे उच्चतर शिक्षा के प्रति बालिकाओं का उत्साह बढ़ा है। कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.