लातेहार, दिसम्बर 11 -- लातेहार,प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा और पंचायती राज कार्यालय के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। गुरुवार को समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी बीडीओ को जातीय, आय, स्थानीय निवासी, विवाह प्रमाण पत्र, वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन सहित विभिन्न प्रमाण-पत्र, पेंशन योजनाओं से जुड़े आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं, पेंशन व प्रमाण-पत्र निर्गमन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। इस दौरान विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने विस्तृत रूप से प्रखंडवार संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द सभी अपूर्ण योजनाओं को पूरा कराने का निर्द...