पटना, जनवरी 6 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सहकारी संगठनों से सरकार की सभी सहकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन इसके लाभ को आम जनता को दिलाने के लिए प्रयासरत रहें, ताकि देश में किसानों की आय दोगुनी हो सके। साथ ही नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो। मंगलवार को विधानसभा के वाचनालय में सहकारिता विभाग से जुड़ी तीनों समितियों वेजफेड, मारफेड और उपभोक्ता सहकारी समिति की बैठक हुई। इसमें मुंगेर, भागलपुर, मगध, दरभंगा, सारण प्रमंडलों के चेयरमैन समेत अनुमंडल स्तरीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के निर्वाचित चेयरमैन के साथ सहकारी समिति के गठन के लिए आवेदक संगठन के लोग भी शामिल हुए। इसके पहले सहकारी संगठनों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अध्यक्ष ने उनके निदान का आश्वासन दिया। बैठक में सहकारिता...