बगहा, दिसम्बर 23 -- बेतिया। डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचने में अभिकर्ताओं की अहम भूमिका है। लघु योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में आपकी सहभागिता रहती है। उक्त बातें डाक अधीक्षक मनोज सिंह ने कही। वे मंगलवार को राष्ट्रीय बचत एवं महिला प्रधान अभिकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डाकघर से जुड़ें सभी निवेशकों को परिपक्वता राशि समय पर दी जाती है। आप जहां जायें। वहां लोक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि योजना एवं वरिष्ठ नागरिक योजना के विषय में भी लोगों को बतायें। आपकी वजह से यदि किसी का आज का बचत कल का मुस्कान बन जाये तो उसकी आत्मा आपको दुआ देगी। आप मेहनत करके अपनी आमदनी को बढ़ायें। आपका व्यवसाय बढ़ेगा तो आप दूसरे व्यक्ति को भी रोजगार देंगे। विनियोग कार्य को करने के दौरान यदि आपको डाकघर में कोई परेशानी होती है ...