अंबेडकर नगर, मई 31 -- अम्बेडकरनगर। अग्रणी बैंक कार्यालय में एलडीएम कमलेश भास्कर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। एलडीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की प्रगति पर चर्चा एवं लंबित पत्रावलियों की समीक्षा की। साथ ही अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों, वित्तीय वर्ष 2025-2026 के कृषि अवसंरना निधि योजना अंतर्गत लक्ष्य आवंटन की समीक्षा, ऐग्री जंक्शन योजना के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों के निस्तारण किए जाने एवं वित्तीय समावेशन संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें बैंकों को सभी शासकीय योजनाओं के आवेदनों को समयानुसार निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग एस सिद्दीकी, अजय शर्मा समेत विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.