गढ़वा, नवम्बर 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विकास योजनाओं, डीएमएफटी व जिला योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नई योजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण कार्य, मानकों के अनुपालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाले विभागों जिला योजना अनाबद्ध निधि, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सड़क, ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.