प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा मंगलवार को सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने विकास भवन सभागार में की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रगति समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर गोशाला और चारागाह की भूमि से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण कराने व विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिला पूर्ति अधिकारी को जीरो पावर्टी अभियान फेज-2 के तहत चयनित परिवारों का सात दिन में शत प्रतिशत सत्यापन कराने और पात्र परिवारों के योजना आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला पंचायत राज...