मोतिहारी, अगस्त 4 -- सिकरहना। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी, आशा व ममता कार्यकर्ताओं को ढाका विधायक पवन जायसवाल द्वारा जानकारी दी गयी। शनिवार को ढाका के एक निजी होटल में विधायक ने आयोजित संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आशा व ममता के प्रोत्साहन राशि में की गयी बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार सभी कर्मियों के बारे में चिंतित है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ आंगनबाड़ी केन्द्र व स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से महिलाओं व बच्चों को मिल रहा है। इसकी जानकारी सभी लोगों को दें। समारोह में ढाका अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक कर्नल डॉ. एन के साह ने भी योजनाओं के बारे में जानकारी ...