चंदौली, जनवरी 12 -- चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले सभी थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान थानें की एंटीरोमियों टीम की ओर से बाजारों, कस्बों, अत्याधिक भीड़भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...