आदित्यपुर, दिसम्बर 27 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए कनीय अभियंता को मनरेगा और 15वीं वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं के निष्पादन के लिए पंचायतों का आवंटन किया है। सुरेश सोरेन को चौड़ा, बेरासी सिरूम एवं ओड़िया पंचायत का प्रभार सौंपा गया है। वहीं उज्ज्वल कुमार साव को तिरुलडीह, लेटेमदा एवं जानुम पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि जयन्तो सिंह मुंडा को परगामा, ईचाडीह एवं कुकड़ू पंचायत का आवंटन किया गया है। बीडीओ के जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था पंचायतों में विकास कार्यों के सुचारू संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...