मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- चकिया, एक संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में डीएम सौरभ जोरवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रखंड व अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 की आवास स्वीकृति, आवास पूर्णता, ई-केवाईसी, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना में लंबित आवास पूर्णता की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यों में एक सप्ताह में प्रगति लाने के लिए निर्देश दिया गया।लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण, डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन, व्यक्तिगत /सामुदायिक शौचालय का निर्माण, ओडीएफ प्लस मॉडल एवं मॉडल ...