कटिहार, फरवरी 15 -- बरारी। संवाद सूत्र कटिहार के उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने शनिवार को बरारी प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने मनरेगा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रखंड में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया। इस दौरान बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, बीपीआरओ राज कुमार सिंह मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामदेव कुमार तथा सांख्यिकी पदाधिकारी अंजनी कुमार मौजूद रहे। बैठक के दौरान डीडीसी ने प्रधानमंत...