सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- शिवहर। जिले की सभी 53 पंचायतों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ससमय निगरानी को लेकर डीएम प्रतिभा रानी द्वारा प्रत्येक पंचायत के लिए एक-एक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। जिले की सभी 53 पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष प्रभार सौंपा गया है। वे अधिकारी संबंधित पंचायत में चल रही योजनाओं के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के लिए उत्तरदायी होंगे। सभी नामित नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को अपनी आवंटित पंचायतों और गांवों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान अधिकारी न केवल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, बल्कि ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी सुनिश्चित करें...