दरभंगा, जनवरी 10 -- लहेरियासराय। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार में समीक्षा बैठक की गई। इसमें दरभंगा प्रमण्डल अंतर्गत पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंताओं के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यरत योजनाओं का विवरण, निर्धारित समय सीमा, लक्ष्य के अनुरूप अब तक हुई प्रगति का प्रतिशत तथा शेष कार्यों का स्पष्ट प्रतिवेदन 48 घंटे में उपलब्ध कराएं। सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां-जहां सड़क निर्माण के दौरान पुल-पुलिया की आवश्यकता है, वहां समय पर पुल-पुलिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.