बक्सर, फरवरी 20 -- फोटो संख्या 24 कैप्शन - शुक्रवार को श्रम अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लोग। बक्सर। शहर के आईटीआई संस्थान परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में शुक्रवार को श्रम अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। डीएम साहिला और एडीएम अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्रम संसाधन व प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर श्रमिकों को जागरूक किया गया। जो अपने-अपने पंचायतों में जाकर सभी मजदूरों बीच श्रम संसाधन व प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार करेंगे। मौके पर श्रम अधीक्षक, प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि व जिले के 136 पंचायतों से एक-एक श्रमिक...