लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण की आईटी सिटी व वेलनेस सिटी योजना के लिए भूमि जुटाने को किसानों को लैंड पूलिंग नीति के फायदे बताये जाएंगे। इसके लिए किसानों के साथ खुली बैठक आयोजित करने के साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने गुरुवार को एलडीए के पारिजात सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में इस बारे में निर्देश दिये हैं। बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सीपी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व अभियंता गण उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्राधिकरण को लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले भूमि-स्वामियों को कई गुना अधिक लाभ होगा। इसके तहत किसानों को योजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.