किशनगंज, जनवरी 5 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को कोचाधामन विधायक मो. सरवर आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों सहित,स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम लोग शामिल हुए। इस दौरान विधायक मो. सरवर आलम ने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों से उनके उनके विभाग में चल रहे विकास व लोक कल्याणकारी योजनाओं के मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय,मनरेगा,आपूर्ति विभाग, बिजली, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य व अन्य विभागों के कई समस्याओं को पटल पर रखा। बैठक के दौरान लोगों ने अंचल कार्यालय से जमाबंदी,म्यूटेशन व कार्यों में हो रही देरी तथा अवैध वसूली का आरोप लगाया। वहीं मनरेगा से नया जॉब क...