फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर। शिकायतों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्व, पारदर्शी ढंग से निस्तारित करें, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। यह बातें डीएम रविन्द्र सिंह ने सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए कहा। समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व से संबंधित शिकायतें रहीं। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और लेखपालों की मनमानी की शिकायतें आम रही। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, शिक्षा, पीएम आवास को लेकर भी फरियादियों की कुल 118 शिकायतें रही। डीएम ने 22 शिकायतों को मौके पर निष्तारित करते हुए अन्य मामलों को संबंधित विभागाध्यक्ष को सौंपते हुए तय तिथि के अंदर निष्तारित करने के निर्देश दिए। यहां एएसपी, एसडीएम सदर, सीओ ...