औरैया, जनवरी 7 -- सहार, संवाददाता। ब्लॉक परिसर सहार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य ब्लॉक क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करना, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना तथा ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी लेना रहा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं खुलकर रखने का आह्वान किया, ताकि उनका समयबद्ध समाधान कराया जा सके। खण्ड विकास अधिकारी राज नारायण पाण्डेय ने ग्राम पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.