गाजीपुर, फरवरी 13 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विधानसभा 379 क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में नगर पालिका परिषद सभागार में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता पारस नाथ राय और विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पारस नाथ राय ने बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के संयोजक और नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.