मधेपुरा, मई 6 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के सिहपुर गढ़िया पंचायत में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद में विभिन्न जीविका दीदियों व ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा कर महिलाएं स्वाबलंबी बनें और परिवार व समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। बीपीएम मनोज कुमार ने बताया कि महिलाएं अपने सामाजिक विकास, आधारभूत संरचना, स्वरोजगार और नीति निर्माण से संबंधित आकांक्षाएं व्यक्त कर सकती हैं। संवाद कार्यक्रम में सिहपुर गढ़िया की निधि कुमारी ने महिलाओं द्वारा संचालित एक सेनेटरी पैड बनाने के...