संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- मगहर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने सभी विभागों से कहा है कि वे एचआरपीजी कालेज में रविवार को होने वाले विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अपने स्टाल लगाएं। योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्रों को लाभ दें। मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ उनकी पात्रता के अनुसार दिलाया जाना सुनिश्चित करें। विभाग से संबंधित लाभार्थीपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग, बाल विकास, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कृषि विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला पंचायती रा...