आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के 60 आयुर्वेदिक अस्पतालों में योग के जरिए रोग का उपचार किया जा रहा है। आयुर्वेदिक डॉक्टर रोग ठीक करने से संबंधित योग करा रहे हैं। उधर, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग योग दिवस की तैयारियों में जुटा है। योग दिवस पर चंद्रमा ऋषि आश्रम में एक हजार से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे। यहां पर टेंट और मैट की व्यवस्था की जा रही है। लाइव प्रसारण के लिए एलईडी टीवी भी लगाया जा रहा है। जनपद में 60 आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल हैं। यहां पर प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद डॉक्टर दवा उपलब्ध कराते हैं। सभी अस्पतालों में रोग को ठीक करने के लिए योग कराया जा रहा है। आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा के लिए आने वाले लोगों को उनके मर्ज के अनुसार योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। मर्ज से संबंधित योग की विधिवत जानकारी दी जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.